फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के प्रति किया जागरूक

Fri, 05 Dec 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में करियर काउंसलिंग के दौरान मौजूद युवा।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में कॅरिअर काउंसलिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर निजी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के प्रति जागरूक किया। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट के चेयरमैन परवेज अली बट्टी ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के पद पर युवाओं को चयनित किया जा रहा है। चयन होने पर अभ्यर्थियों को कम्पनी के द्वारा पहले तीन माह 12,750 रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी उन्हें 18,042 रुपये सीटीसी प्रतिमाह का भुगतान करेगी। कंपनी अधिकारी महक ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा और आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु 18 से 26 वर्ष रखी गई है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें