फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-मनाली रूट की बस भटवां में खराब, दो घंटे फंसे रहे यात्री

Fri, 05 Dec 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
दुनेरा के पास खराब बस, दूसरी तरफ सड़क किनारें खड़े यात्री:
विज्ञापन
चंबा। चंबा से मनाली के लिए शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे निकली सरकारी बस दुनेरा के पास भटवां में दोपहर बाद 3:30 बजे धुएं का गुबार छोड़ने लगी। इसके बाद बस सड़क के बीच ही बंद हो गई। बस से निकले धुएं के गुबार को देखकर सवारियां घबरा गईं और उतर गईं।
विज्ञापन

इस दौरान यात्री दो घंटे तक सड़क के किनारे खड़े रहे, लेकिन परिवहन निगम की ओर से दूसरी बस तक नहीं भेजी गई। कई यात्री मजबूरी में पठानकोट जाने वाली बस में चढ़ गए। कुछ लोग सायं 5:45 बजे के करीब दिल्ली रूट की बस में प्रबंधन की लचर व्यवस्था को कोसते हुए अपने गंतव्य की ओर निकले।
यात्रियों ने परिवहन निगम की लापरवाही पर जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इतने लंबे रूट पर भेजी जाने वाली बसों की पहले पूरी जांच होनी चाहिए थी, लेकिन निगम किराया पूरा लेता है और सुविधा जीरो रहती है।
विज्ञापन

यात्री संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, हितेश कुमार, रोहित, संदीप कुमार और साहिल ने बताया कि सरकारी बस में अब सफर करने में डर लगता है। पता नहीं कब तकनीकी खराबी आ जाए। जांच किए बिना बसें क्यों भेजते हैं। लंबी दूरी पर चलने वाली बसें बीच रास्ते बंद हो जा रही हैं और लोग अनजान क्षेत्रों में फंस जाते हैं।
पहले से तकनीकी खराबी थी तो दूसरी बस क्यों नहीं भेजी गई। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि लंबे रूट की बसों को भेजने से पहले उनकी सही तरीके से जांच और मरम्मत करे, ताकि यात्री इस तरह अनजान क्षेत्रों में परेशान न हो सके।
बसों को रूट पर भेजने से पहले बसों की जांच की जाती है। तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। इसके बाद दिल्ली रूट की बस भेजी गई थी। शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी चंबा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें