चंबा। राजकीय उत्कृष्ट बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा स्थित साइंस म्यूजियम का राजकीय उच्च विद्यालय शक्ति देहरा के विद्यार्थियों ने दौरा किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जनरोटिया ने विद्यार्थियों को विद्यालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया। वरिष्ठ प्रवक्ता सतिंद्र चनारिया, केवल शर्मा, मनीष चौणा, नीरज हाड़ा, धीरज सिंह ठाकुर आदि ने साइंस म्यूजियम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अध्यापक मनीष कुमार, रेखा राज, ईना सहगल और पवन कुमार मौजूद रहे।