बनीखेत (चंबा)। शिक्षा खंड बनीखेत में उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनी बहादुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सत्र 2023-24 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अंगलोट की विद्यालय प्रबंधन समिति को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला स्तर पर द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रचना देवी ने कहा कि पाठशाला प्रबंधन समिति ने अपने सीमित संसाधनों में स्कूल का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस अवसर पर जेबीटी अध्यापक शाम अजनबी को भी सत्र 2023-24 के लिए जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। शाम अजनबी ने इस सम्मान को अपनी पूजनीय दिवंगत माता निर्मला देवी को समर्पित किया। शाम अजनबी बेहतरीन शिक्षक होने के साथ-साथ लाजवाब लेखक भी हैं। उनके कई साहित्यिक संग्रहों में उनकी कविताएं और कहानी प्रकाशित हो चुकी हैं।