फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रायपुर स्कूल में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 18 May 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर में गत दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजकुमारी की अध्यक्षता में आयोजित स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आसपास के क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के चुनाव साक्षरता क्लब ने चित्रकला, निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई। राजकुमारी ने विद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घर और आसपास सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी केवल कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन


रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
चौरासी प्रांगण भरमौर में स्वीप कार्यक्रम आयोजित
भरमौर (चंबा)। जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर के ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय भरमौर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या और बाल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली। रैली ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नए बस स्टैंड तक गई। विद्यार्थियों ने स्लोगन युवा हो तुम देश की शान..... जागो उठो करो मतदान इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। स्वीप के नोडल अधिकारी स्वरूप कुमार ने लोगों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र समन्वयक संजय कुमार, प्रधानाचार्य, स्कूल स्टाफ, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें