चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका में चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इसके अलावा गांव में एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। इसमें लोगों को नारा उद्धघोष से मतदान में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान का पुरजोर आह्वान किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप ठाकुर ने विद्यार्थियों को मेरा वोट मेरी ताकत की शपथ के अंतर्गत निष्पक्ष, निर्भीक, बिना प्रलोभन, और दबाव के मतदान करने और अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर स्कूल स्टाफ जोगिंदर सिंह, राजीव, चंदन नरूला, सुदेश, राजेश, कंचन, गुड्डी देवी, पूनम, मंजुला, किरण, हेमंत, शिवानी मौजूद रहे। संवाद