फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों के बीच परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के सरकारी कॉलेजों में विभिन्न संकायों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कोरोना महामारी के बीच विद्यार्थी जागरूक होकर परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे हैं। विद्यार्थी परीक्षा के लिए जरूरी सामान के साथ सैनिटाइजर भी अपने घर से ला रहे हैं। शुक्रवार को जिले के प्रमुख कॉलेजों में शुमार चंबा कॉलेज में परीक्षा के दौरान रही व्यवस्थाओं पर पेश है संवाददाता पंकज सलारिया की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन

चंबा। दिन शुक्रवार। स्थान राजकीय महाविद्यालय चंबा।
समय करीब सवा आठ बजे कॉलेज में मुख्य गेट से छात्र-छात्राओं की आवाजाही शुरू हो गई है। दो गज की दूरी बनाकर छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में खड़े हो गए हैं। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक सभी विद्यार्थियों ने सही तरीके से मास्क पहने हैं। परिसर में पहुंचते ही छात्र-छात्राएं कतार में लगना शुरू हो गए हैं। परीक्षा हाल की ओर जाने वाली गैलरी के समीप तैनात सुरक्षा कर्मी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू करता है।
तापमान जांच के बाद विद्यार्थियों को सैनिटाइजर की व्यवस्था करवाई जाती है। कॉलेज में तैनात स्टाफ विद्यार्थियों को कोरोना महामारी को लेकर जागरूक करता रहता है। कई दिनों के बाद सहपाठियों से मिले विद्यार्थी दो गज दूरी के नियम के तहत आपस में बातचीत करते हैं। इसी बीच निर्धारित एसओपी के तहत विद्यार्थी तय सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षा हाल में पहुंचते हैं। कॉलेज प्राचार्य परीक्षा से पहले तमाम व्यवस्था जांचते हैं और प्राध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश परीक्षा को लेकर जारी करते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को चंबा कॉलेज में पब्लिक एडमिनस्ट्रेटिव, बीवॉक के रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी विषय सहित बीकॉम के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें