फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने पोस्टरों से पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों पर चर्चा की गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर रैली निकाली। रैली को कार्यकारी प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान 280 विद्यार्थियों ने पोस्टर के जरिये लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। विद्यार्थियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। रैली में विद्यार्थियों प्रिया, निशा, सुहानी, बबली, सपना, वनिता, साहिल, नितिन, विशाल, अनूप, योगराज, पंकज, सोनू कुमार आदि ने भाग लिया। वहीं, अध्यापक वर्ग में देवी चंद, लेखराज, भुवनेश कुमार, अंजु ठाकुर, राज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें