फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका स्कूल में खाना बनाने वाले शेड में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

Thu, 29 Aug 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। प्रदेश सरकार बेहतर शिक्षा के दावे तो करती है, मगर आकांक्षी जिले में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां विद्यार्थी बिना कमरों के ही पढ़ाई करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में विद्यार्थी खाना बनाने वाले शेड में पढ़ाई कर रहे हैं। यहां खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में खाना पकता है। बाकी दिनों में यह शेड स्कूली विद्यार्थियों का क्लास रूम बन जाता है। हैरानी की बात है कि सात साल पहले स्कूल के पुराने भवन को असुरक्षित घोषित कर डिस्मेंटल कर दिया है, लेकिन अभी तक भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। असुरक्षित भवन गिराने के बाद शिक्षा विभाग नया भवन बनाना भूल गया है। स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावक कई बार गुहार लगा चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार इस स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में 500 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं, मगर आज तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमारू राम, अभिभावकों में कर्म सिंह, मनोज शर्मा, पवन कुमार, जोगिंद्र सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि स्कूल में मात्र तीन ही कमरे बैठने लायक हैं। इस बारे वे कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं, मगर अभी तक आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द स्कूल भवन का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सरकार से बजट का प्रावधान होते ही विद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग सलूणी की अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने कहा कि हाल ही में प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। पांच करोड़ 55 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें 11 लाख विभाग के खाते में आ गए हैं। बीस प्रतिशत राशि जमा होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें