फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अध्यापकों की कमी पर चंबा कॉलेज में धरने पर बैठे विद्यार्थी

Fri, 09 Oct 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के कमरे बदलने की भी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विभिन्न मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना दिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज में अध्यापकों की कमी दूर करने और संगीत विभाग व एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के कमरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग उठाई। प्राचार्य राकेश राठौर के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में अध्यापकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द उचित कदम उठाने की मांग की, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें। इसके साथ ही संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के लिए निर्धारित कमरों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य राकेश राठौर ने उनसे बातचीत की और मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की कमी का मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि समस्या का समाधान हो सके। साथ ही संगीत विभाग और एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं के कमरों को भी शिफ्ट किया जाएगा। प्राचार्य से आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया। विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि कॉलेज प्रशासन उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें