फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परीक्षा को लेकर पहले दिन विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिन मंगलवार। समय सुबह 9:30 बजे। स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी। परीक्षा के लिए विद्यार्थी स्कूल गेट से प्रवेश कर रहे हैं। स्कूल अध्यापक बच्चों की चेकिंग कर उन्हें आगे भेज रहे हैं। नकल को लेकर स्कूल प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। बच्चों की जांच कर एक-एक कर उन्हें परीक्षा केंद्र की ओर भेजा जा रहा है। 9:35 बजे कन्या विद्यालय चंबा में छात्राएं गेट से प्रवेश कर रही हैं। सबसे पहले वे सूचना पट्ट पर अपना सिटिंग प्लान देख रही हैं। स्कूल में तैनात अध्यापक छात्राओं को उनके रोल नंबर के आधार पर परीक्षा कक्ष में भेज रहे हैं। परीक्षा के बाद विद्यार्थी एक-दूसरे से प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखे। ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में मंगलवार से दसवीं और जमा दो बोर्ड परीक्षा का आगाज हुआ। पहले दिन दसवीं कक्षा की अंग्रेजी और बारहवीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। समय के अनुरूप विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। गौरतलब है कि जिला चंबा में करीब 13 हजार विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही स्कूलों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। लिहाजा, स्कूलों ने भी तमाम व्यवस्थाओं को बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पहली परीक्षा हुई। बोर्ड की ओर से निगरानी की गई। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से गठित उड़नदस्तों ने अलग-अलग स्कूलों में दबिश दी और व्यवस्था जांची। हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार का नकल का मामला सामने नहीं आया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि पहले दिन कोई नकल का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। स्कूलों में बेहतर व्यवस्था पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें