फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन परिश्रम कर अपनी कमजोरियों का आकलन करें विद्यार्थी : एसडीएम

Wed, 18 Sep 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी  करियर परामर्श शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी।स्त
विज्ञापन
चंबा। एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे उसी विषय में कॅरिअर बनाने की सोचें, जिसके बारे में उन्हें व्यापक जानकारी हो। कई बार देखादेखी में विद्यार्थी विषय का चयन कर लते हैं।
विज्ञापन

इससे लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। किसी भी फील्ड में जाने से पहले उसकी जानकारी होना जरूरी है। एसडीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में भविष्य सेतु, कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम को बरकरार रखकर अपने अंदर की कमजोरियों की पहचान कर उसका आकलन करें। इन कमियों को दूर करने के लिए लक्ष्य तय कर पढ़ाई करें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं की परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इससे पहले रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि उपनिदेशक डॉ कुलदीप धीमान और बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा अमर सिंह वर्मा ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन




अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन : तनु
शिविर में युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से करवाई जाने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं भी को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि योजना के लिए आवेदन क्यूआर कोड या अमर उजाला फाउंडेशन लिंक के जरिये भी आवेदन किया जा सकता है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें