चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी मे प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर कॉलेज विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्राओं में रेखा कुमारी, अमिशा कुमारी, तनु कुमारी, पूजा कुमारी और दिशा ने बताया कि कॉलेज में हिंदी और राजनीतिक शास्त्र के प्राध्यापक के पद खाली हैं। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की है, मगर चंबा कॉलेज में तैनात प्राध्यापक लिल्ह कोठी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत उन विद्यार्थियों को पेश आ रही है, जिनके यह विषय हैं। बिना प्राध्यापक उनका सिलेबस छूट रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लिल्ह कोठी कॉलेज में स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती की जाए। संवाद