फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत से उसे हासिल करने में जुट जाएं विद्यार्थी : अश्वनी

Fri, 21 Jun 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी में अपराजिता कार्यक्रम के बाद विद्यार्थी और स्टाफ।संव
विज्ञापन
चंबा। विद्यार्थी अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। यह बात स्कूल मुख्याध्यापक अश्वनी मेहता ने स्कूल परिसर में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता द 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

कार्यशाला में स्कूल अध्यापिका शिवानी शर्मा ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। कहा कि अकसर देखा देखी के कारण विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं और दिलचस्पी का विषय भूल जाते हैं। इससे उनके भविष्य निर्माण में परेशानी होती है। वह लक्ष्य से भटक जाते है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे दिलचस्पी के मुताबिक ही आगामी विषय चयनित करें। इससे वे अपने कॅरिअर निर्माण में किसी प्रकार की समस्या से नहीं जूझेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापक ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन


अमर उजाला की यह मुहिम सराहनीय है। इससे उन्हें अपने कॅरिअर निर्माण संबंधित जानकारी मिली। यह भविष्य में काम आएगी।
- प्रिया ठाकुर

इस कार्यक्रम से अपने अधिकारों की जानकारी मिली। इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में होने से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन भी होगा।
- शिवानी यादव

खबरों के साथ दैनिक समाचार पत्र का संदेश सराहनीय है। आज के समय में जागरूकता का अभाव है। इस मुहिम से अपने अधिकारों से रूबरू होंगी - मन्नत नारंग

इस कार्यक्रम के जरिये उच्च शिक्षा के लिए किस तरह विषय का चयन करना है, इस बारे में जानकारी मिली। यह जानकारी काफी लाभप्रद होगी।
- काजल देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें