फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहली, दूसरी कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी मीडियम में करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से सरकारी स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी अब अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा खंड चंबा के तहत दूसरे चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 115 शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन दीप्ती दास, जेबीटी अध्यापक पूजा शर्मा और प्रवक्ता मनोज कुमार स्त्रोत व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं। सरकार ने इसी शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी मीडियम पहली और दूसरी कक्षा के लिए लागू किया है। इन कार्यशालाओं के लिए नियुक्त रिसोर्स पर्सन अब अन्य स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एससीईआरटी की ओर से तीनों रिसोर्स पर्सन को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया है। इसके बाद अब यह प्रशिक्षक अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जिससे स्कूलाें में जारी निर्देशों के अनुसार पढ़ाई करवाई जा सके। गौरतलब है कि सरकार की ओर से पहले जहां निजी स्कूलों की तर्ज पर वर्दी की व्यवस्था की है और उसी तरह सरकारी स्कूलाें में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई की व्यवस्था शुरू की है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्या नम्रता शर्मा ने बताया कि चरण बद्द तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी सत्र से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें