चंबा के लोहटिकरी की छात्रा प्रांजल छात्रवृति परीक्षा पास करने के बाद प्रधानाचार्य और स्टाफ के स
नकरोड़ (चंबा)। चुराह के रावमापा लोहटिकरी स्कूल की छात्रा प्रांजल ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर चुराह का नाम रोशन किया है।
प्रांजल पुत्री गंगा राम ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नेशनल मेरिट-कम मींस स्कॉलरशिप पास कर जिला चंबा में दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रधानाचार्य शक्ति सूद ने बताया कि प्रांजल का इस छात्रवृत्ति की परीक्षा में उत्तीर्ण करवाने में उसके अध्यापकों का भी सहयोग रहा है। इसलिए उन्होंने उन अध्यापकों की भी सराहना की। कहा कि प्रांजल को इस छात्रवृत्ति के तहत हर माह 1000 रुपये की धनराशि मिलेगी। इसका इस्तेमाल प्रांजल अपनी पढ़ाई के खर्च पर कर सकती है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई थी। इसमें जिला के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करके प्रांजल ने स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संवाद