चुवाड़ी कॉलेज में पुलिस थाना चुवाड़ी प्रभारी विद्यार्थियों को यातायात नियमों बारे जागरूक करने
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय कॉलेज के विद्यार्थी शुक्रवार को पुलिस थाना चुवाड़ी में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने विद्यार्थियों को यातायात में शामिल किए नए नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और नए आपराधिक नियमों के बारे भी बताया। इस दौरान थाना प्रभारी ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस मौके पर उनके साथ रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य डॉ. आकाश दीप शर्मा, (सहायक आचार्य), डॉ. अमृता, डॉ. रीना और डॉ. दीक्षा भी मौजूद रहीं।