चंबा के साहो में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सेब के पौधो की जानकारी हासिल करते राजकीय वरिष्ठ माध्
साहो (चंबा)। कीवी की पौध लगाने के लिए उपयुक्त समय, किस प्रकार से पौध लगानी है और कीवी फल के लाभ को लेकर उत्कृष्ट बागवान महाराज सिंह बिजलवान ने जानकारी दी। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड़ेरा के 70 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उत्कृष्ट बागवान के बगीचों में पहुंचे। उन्होंने फलदार पौधों को रोपित करने से लेकर फसल तैयार होने पर बाजार उपलब्ध करवाने समेत बिक्री के भी तरीके बच्चों को बताए। ग्राम पंचायत साहो पद्दर द्वितीय के लाहड़ी निवासी महाराज सिंह बिजलवान ने बताया कि वह लंबे समय से बागवानी और पोल्ट्री फार्म चला रहे हैं। उन्होंने अपनी खाली जमीन में सेब के पौधे लगाए है। इसके अलावा वह कीली की फसल के जरिये भी काफी लाभ अर्जित करते हैं। बताया कि उनका सेब, कीवी का बागीचा और पोल्ट्री फार्म हैं। उन्होंने कीवी की नर्सरी भी लगाई है। तैयार पौध बागवानों को उचित दामों में उपलब्ध करवाते हैं।