चुवाड़ी (चंबा)। शहीद आशीष थापा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घटासनी के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थी पर्यटन नगरी डलहौजी के पंचपुला स्थित अजीत सिंह स्मारक में पहुंचे और इस क्षेत्र की वादियों को भी निहारा। इसके बाद विद्यार्थियों का दल लक्कड़मंडी से होते हुए खज्जियार पहुंचा। यहां उन्होंने खज्जि नाग मंदिर में शीश नवाया। साथ ही इस मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर बीना गुरंग, अंकुश पुरी, अनिल थापा, अरुण शर्मा, इंद्र सिंह, ईशा सिंह, संदेश कुमारी, संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे। यह जानकारी प्रधानाचार्य सुनील चाढ़क ने दी।