फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजेंद्र को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
विज्ञापन

भारत विकास परिषद बकलोह शाखा का सौंपा जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भारत विकास परिषद बकलोह ककीरा शाखा के चुनाव बुधवार को हुए। इस मौके पर मनोहर सिंह ठाकुर बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। चुनाव में राजेंद्र कुमार को शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि राजीव शाही को सचिव और भविष्का थापा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताया। मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत विकास परिषद एक पंजीकृत संस्था है। पूरे भारतवर्ष में 1500 के लगभग शाखाएं हैं और हिमाचल प्रदेश में इस समय 23 शाखाएं कार्यान्वित हैं। इस मौके पर सदस्य अरुण कुमार, अनिल गुरुंग, भीम सिंह गुरुंग, राजेश गुरुंग, तिलक राज, जेके गुप्ता, जीवन महाजन, दीपक महाजन, रविंद्र महाजन, कीर्ति वशिष्ठ, विपिन मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें