फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जीरकपुर-चंडीगढ़ में ऑन जॉब ट्रेनिंग ले रहे चंबा के विद्यार्थी

Wed, 13 May 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए चंबा के 66 विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन

स्कूलों मेधावी विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के तहत मिला अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जीरकपुर और चंडीगढ़ में चंबा के विद्यार्थियों को हेल्थकेयर सेक्टर के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग मिलेगी। यह प्रशिक्षण दो दिवसीय होगा। पहला दिन बुधवार से शुरू हुआ।
शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हेल्थकेयर सेक्टर के 66 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनमें 12 छात्र और 54 छात्राएं शामिल हैं। विद्यार्थियों के साथ एस्कॉर्ट शिक्षक मीनाक्षी, आरती ठाकुर और नमिता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक केवल शर्मा ने बताया कि चंबा के विभिन्न ब्लॉकों से हेल्थकेयर सेक्टर के 66 विद्यार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होते हैं। इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव के साथ कौशल आधारित ज्ञान प्राप्त होता है। यह उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न सेक्टरों के विद्यार्थियों के लिए भी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें