खज्जियार (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार में वार्षिक समारोह शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, पहाड़ी नृत्य, शिमला और गद्दियाली नाटी की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष मल्होत्रा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि ग्राम पंचायत के प्रधान देसराज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और उपलब्धियों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विक्रम, ग्राम पंचायत उपप्रधान अमर चंद, सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षक मोहिंदर सिंह, डॉ. राजिंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।