फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य, पहाड़ी लोकनृत्य और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नीरज नैयर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और अन्य गण्यमान्य लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें