चंबा बीडीओ कार्यालय में चाबियां लौटाते जिला परिषद कर्मचारी।स्त्रोत:संवाद
चंबा। सरकार के आदेशों के बाद हड़ताली पंचायत सचिवों ने अब पंचायत कार्यालयों से जुड़ी हर अहम चीज को खंड विकास कार्यालय में जमा करवाना शुरू कर दिया है।
वीरवार को पंचायत सचिवों ने खंड विकास कार्यालय में जाकर कार्यालयों और अलमारियों की चाबी जमा करवाई। दरअसल, सरकार की ओर से हड़ताली कर्मचारियों की जगह अब सिलाई अध्यापिकों सहित ग्राम रोजगार सेवकों की सेवाएं लेना शुरू कर दिया है जिससे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्रामीणों का काम-काज प्रभावित न हो। संघ के पदाधिकारी टेक सिंह, खेप सिंह, सुभाष कुमार, नसीब सिंह, कमल कुमार ने बताया कि अब तमाम अहम दस्तावेजों से संबंधित चाबियां खंड विकास कार्यालय में जमा करवा दी हैं। संवाद