चंबा में धड़ोग मोहल्ले के पास स्ट्रीट लाईट का ठीक करने में जुटे कर्मचारी।संवाद
चंबा। मिंजर मेले को लेकर नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के हर वार्डों में स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। विभिन्न जगह पड़े गड्ढों को तारकोल से भरा जा रहा है।
बुधवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने धड़ोग मोहल्ले के पास स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया है। वहीं, डोगरा बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर और अखंड चंडी पैलेस के पास नगर परिषद के कर्मचारियों ने तारकोल बिछाकर गड्ढों को भर दिया। अब लोगों को वहां हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि मिंजर मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ खस्ताहाल रास्तों की मरम्मत की जा रही है। संवाद