फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना मंजूरी वन भूमि पर बना दिया रोपवे, निर्माण सामग्री के साथ ढोए जा रहे मजदूर

Sun, 18 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चांजू में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करने वाली कंपनी ने प्रशासन से अनुमति लिए बगैर ही रोपवे बना दिए हैं। यह रोपवे वन विभाग की भूमि के ऊपर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनके जरिये कंपनी निर्माण सामग्री एक से दूसरे स्थान पर पहुंचा रही है। निर्माण सामग्री की ढुलाई से वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि, इस प्रकार का रोपवे लगाने से पहले प्रशासन और तकनीकी विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन चांजू में पावर प्राेजेक्ट बनाने वाली कंपनी ने अपनी मनमर्जी से रोपवे का निर्माण करवा दिया है। इसको लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नागरिक उपमंडल अधिकारी से लिखित शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कंपनी की ओर से की जा रही मनमर्जी का भी जिक्र किया है। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष जस्सा राम ने बताया कि कंपनी ने जिस तरह रोपवे का निर्माण किया है, वह भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस रोपवे से मजदूरों को लाने और छोड़ने का भी काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने स्थानीय युवाओं से ठेके पर जो कार्य करवाए हैं, उसका भुगतान करने को लेकर भी कंपनी प्रबंधन आनाकानी कर रहा है। इस वजह से जिन युवाओं ने अपने पैसे लगाकर कंपनी का कार्य किया है, उन्हें अपने पैसों की चिंता सता रही है। इसको लेकर भी उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, नागरिक उपमंडल अधिकारी जोगिंदर पटियाल ने बताया कि यूथ कांग्रेस ने कंपनी के खिलाफ उन्हें शिकायत पत्र सौंपा है। इसको लेकर कंपनी से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें