फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक, नप चलाएगी टीकाकरण

Thu, 15 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर में लावारिस कुत्तों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दो माह में शहर में 10 से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसके चलते नगर परिषद ने डॉग कैचर को बुलाने की तैयारी कर ली है। साथ ही दावा किया है कि जल्द शहर में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के अनुसार शहर में केवल 200 पालतू कुत्ते पंजीकृत हैं, जबकि शहर में लगभग 5,000 से अधिक मकान मालिक है। इससे पहले वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग और नगर परिषद ने एक माह तक लावारिस कुत्तों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया था। इस दौरान धर्मशाला से बुलाए गए डॉग कैचर ने लगभग 200 लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया। अब वर्तमान में शहर के हर वार्ड और बाजार में अभी भी लावारिस कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं। लोग रोजाना नगर परिषद में लावारिस कुत्तों से परेशान होकर शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं।
डॉग कैचर को दोबारा बुलाया जाएगा। टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया जाएगा, ताकि शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या पर काबू पाया जा सके। राखी कौशल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें