चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत झज्जाकोठी में लावारिस कुत्तों का आतंक है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में लावारिस कुत्तों की दहशत इस कदर बढ़ गई है ग्रामीण दिन में बच्चों को अकेले नहीं भेज रहे हैं। इसके अलावा पालतू पशुओं पर भी यह लावारिस कुत्ते हमला कर दे रहे हैं।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल चुराह पहुंचे एडीएम चंबा अमित मेहरा से मिला। ग्रामीणों ने लिखित ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस बारे में उचित पहल की जाए। ग्राम पंचायत प्रधान विपिन कुमार का कहना है कि पंचायत में लावारिस कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है और यह समस्या अब नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। प्रधान ने भी एडीएम से आग्रह किया कि प्रशासन डॉग कैचर की टीम को भेजें, ताकि पशुओं पर हो रहे हमले रोके जा सकें।