फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरदासपुरा में सरकारी कॉलोनी में लावारिस पशुओं का डेरा

Thu, 27 Nov 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हरदासपुरा स्थित सरकारी कॉलोनी में रहने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी व उनके परिवार लावारिस पशुओं से परेशान हैं। काॅलोनी के चारों ओर उगीं झाड़ियों के कारण यहां लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ गई है। कॉलोनी के इर्द-गिर्द नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई समेत झाड़ियों की कटाई-छंटाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा लावारिस पशुओं से महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी आवासीय कॉलोनी की सुध लेना प्रशासन और नगर परिषद की ओर से जरूरी नहीं समझा जा रहा है। उध्गर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल का कहना है कि जल्द ही झाड़ियां कटवाने और पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष टीमें भेजी जाएंगी। वहीं, एडीएम चंबा अमित मेहता ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों को कॉलोनी के आसपास उगीं झाड़ियों को काटने और निरंतर साफ-सफाई के निर्देश जारी किए जाएंगे। लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए भी निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें