फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भट्टीनाला के पास 36 करोड़ से बनेगा पुल

Thu, 27 Nov 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर अब भट्टीनाला के समीप जाम की समस्या नहीं रहेगी और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने भट्टीनाला में 36.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस पुल के बनने से भट्टीनाला में बारिश लोगों, मरीजों और खाद्य सामग्री समेत आपातकालीन वाहनों की आवाजाही में बाधा नहीं बन सकेगी। जानकारी के अनुसार हाईवे प्रबंधन भट्ठी नाला में 180 मीटर लंबा पुल तैयार करवाएगा। इसके प्रस्ताव को मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पठानकोट से भरमौर के लिए हाईवे पर भट्ठी नाला से ही वाहनों की आवाजाही होती है। यहां वर्षों से लोग पुल निर्माण बनाने की मांग कर रहे थे। साथ ही पहाड़ी से गिरने वाले मलबे और पत्थरों के कारण हाईवे पर आवाजाही प्रभावित होती थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा, शिमला या पीजीआई के लिए रेफर मरीजों को लेकर यहां से होकर लेकर ले जाना मुश्किल होता था। पुल के निर्माण से यह सब समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

भट्टीनाला के समीप पुल की मांग की गई थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इसके बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। मीत कुमार, अधिशासी अभियंता, नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें