फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धड़ाधड़ सील कर दिए स्टोर, दवा के 80 सैंपलों की रिपोर्ट एक साल से नहीं

Wed, 04 Dec 2024 11:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने भले ही बिना लाइसेंस चल रहे दवा स्टोर और क्लीनिकों में तालाबंदी कर दी हो। लेकिन, इन स्टोरों में बेची गईं दवाइयों की गुणवत्ता की जांच अभी होना बाकी है। दवाइयों की जांच नहीं होने के पीछे अधिकारी जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि इसके लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था जिम्मेदार है। क्योंकि जिस दवाई के सैंपल की रिपोर्ट 60 दिन के भीतर आ जानी चाहिए। उस सैंपल की रिपोर्ट को आने में चंबा में एक साल से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन


आकांक्षी जिला चंबा में दवाइयों के 80 सैंपल भरे गए थे, उनकी रिपोर्ट एक साल से नहीं आई है। ऐसे में विभाग आगामी कार्रवाई को भी आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। यह रिपोर्ट कब आएगी, इसको लेकर भी विभाग के पास कोई स्टीक जानकारी नहीं है। चंबा से विभागीय अधिकारी अपनी कार्रवाई करके दवाइयों के सैंपल भरकर जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजकर अपने कार्य को सही से निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन, उस कार्यशाला से सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में एक साल से अधिक समय लग रहा है।
इतने लंबे समय में तो स्टॉक खत्म हो जाएगाएक साल में सैंपल की रिपोर्ट नहीं आने से उस दवाई का पूरा स्टॉक खत्म हो जाएगा। ऐसे में यदि एक साल बाद सैंपल फेल भी निकलता है तो उसका फायदा कुछ भी नहीं होगा।
विज्ञापन

13 मेडिकल स्टोरों पर हुई है कार्रवाई

जिला चंबा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 दवा स्टोरों के खिलाफ जांच करके केस बनाए हैं। इन केसों में भरे गए दवाइयों के सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। यही कारण है कि केस बनाने के बाद भी विभाग आगामी कार्रवाई को नहीं कर पा रहा है।
60 दिन में मिलनी चाहिए रिपोर्ट
ड्रग एक्ट के अनुसार दवाई के सैंपल की रिपोर्ट प्रयोगशाला से 60 दिन में आ जानी चाहिए। लेकिन, चंबा में एक साल तक दवाइयों के सैंपलों रिपोर्ट नहीं आ रही है।
चंबा मेडिकल कॉलेज से भी भरे थे सैंपल
चंबा मेडिकल कॉलेज के सिविल सप्लाई के स्टोर से भी विभाग ने दवाइयों के सैंपल भरे हैं। ताकि मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की गुणवत्ता जांच हो सके। लेकिन अभी तक उन दवाइयों के सैंपलो की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जबकि रोजाना वहां से सैकड़ों मरीज दवाइयां लेकर खा रहे हैं।
विज्ञापन


चंबा में दवाइयों की रिपोर्ट समय पर नहीं आने की समस्या उनके ध्यान में आई है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
निशांत सरीन, राज्य दवा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें