फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायत प्रधान पर पथराव, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी

Thu, 25 Jan 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका बाजार से घर लौट रहे पंचायत प्रधान पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने जैसे-तैसे खुद को बचा कर पुलिस चौकी तेलका में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में मौड़ा पंचायत के प्रधान अशोक सूर्यांश ने बताया कि बीते मंगलवार शाम को करीब 8:00 बजे वह और उनका दोस्त तेलका बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही एक निजी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जैसे-तैसे वे खुद को बचाने में कामयाब रहे। बताया कि उन्होंने अज्ञात हमलावरों को पकड़ने की भी पूरी कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया कि हमलावरों का मकसद उन्हें जान से मारना था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तलाश के लिए निजी विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सहारा लेने की गुहार लगाई है। साथ ही हमलावरों को पकड़ कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

तेलका चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मौड़ा पंचायत प्रधान ने उन पर अज्ञात लोगों की ओर से हमला करने की शिकायत दी है। बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें