फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला पर बरसाए पत्थर, गाली-गलौज करने का भी आरोप

Sat, 09 Dec 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उथार जंगल के पास अपनी जमीन पर मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला के साथ एक व्यक्ति की ओर से रास्ता रोककर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोपी ने बुजुर्ग पर पत्थर भी बरसाए, इससे महिला को चोटें आई हैं। महिला के चीखने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने तीसा थाना में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पीड़ित को तीसा अस्पताल में उपचार दिया गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 60 वर्षीय जानकी पत्नी चतर सिंह निवासी जालू डाकघर भोडाश ने बताया कि शुक्रवारं सुबह वह अपनी जमीन पर मवेशी चरा रही थीं। इतने में उनके गांव का मान सिंह आया और बेवजह रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी धमकियां देने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे वह चोटिल हो गईं। घायलावस्था में उन्हें तीसा अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। पीड़ित ने तीसा थाना में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत सौंपकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें