फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ी से गिरे पत्थर, आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूटी

Wed, 05 Apr 2023 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरोथा नाला में पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम पत्थरों से शहर के लिए बिछाई गई आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। इससे सपड़ी, धड़ोग, कसाकड़ा सहित जुलाहकड़ी में पेयजल सप्लाई बंद पड़ गई। बुधवार सुबह आठ बजे के करीब पेयजल लाइन टूटी। बहराहल, पानी की आपूर्ति न होने से मोहल्ला के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने गुल्यानी से पेयजल को बंद करवाया। साथ ही टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करने का निर्णय लिया। लेकिन, टनों के हिसाब से गिरे मलबे के तले दबी पेयजल लाइन को तलाशने में काफी परेशानी हुई। आखिरकार पोकलेन के जरिये टूटी पेयजल लाइन को बुधवार देरशाम तक तलाशा गया। पेयजल लाइन तलाशने के बाद अब इसकी मरम्मत का कार्य वीरवार सुबह से आरंभ करवाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि वीरवार शाम तक पेयजल लाइन की मरम्मत करवाना उनका लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन

हरदासपुरा-टीबी वार्ड-ककियां और चंबा-साहो मार्ग पर सुबह पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मार्ग के वाहनों के लिए अवरुद्ध पड़ जाने से लोगों को वाया बालू-सुल्तानपुर-बारगाह होकर ही शहर में प्रवेश करना पड़ा। अब वीरवार को फिर से मार्ग वाहनों के लिए बंद होने से लोगों को परेशानी होगी।
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीक्षित कुमार ने बताया कि सरोथा नाला में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की जद में आने से पेयजल लाइन टूटी है। कहा कि पोकलेन की मदद से पेयजल लाइन को तलाशा गया। बहरहाल, अब वीरवार को पेयजल लाइन की मरम्मत करने का लक्ष्य है। उन्होंने शहर के पेयजल उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें