फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नियम दरकिनार कर चलाया जा रहा स्टोन क्रशर करवाया बंद

Mon, 27 Nov 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में नियमों को दरकिनार कर चलाया जा रहा स्टोन क्रशर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करवा दिया है। क्रशर संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भरमौर के सठली में चल रहे एमसीसी स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि स्टोन क्रशर को चारों तरफ से ढका नहीं गया था। रेत तैयार करते समय मशीन चलने से उड़ने वाली धूल और मिट्टी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही थी। इसके चलते बोर्ड की टीम ने क्रशर संचालक को हिदायत दी और क्रशर को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश जारी किए। जब तक क्रशर को चारों ओर से लोहे की चादरों से ढक नहीं दिया जाता, तब तक उसे बंद रखने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए हैं। इसको लेकर नोटिस भी दिया गया है।
संचालक को 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना होगा। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने क्रशर में जो खामियां निकाली हैं, उन्हें भी दुरुस्त करवाना होगा। कमियां दुरुस्त करने के बाद ही संचालक क्रशर को शुरू कर सकता है। अन्यथा, उसे क्रशर बंद रखना होगा। इन निर्देशों के अवहेलना करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्रशर को सील भी कर सकता है। बोर्ड ने पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत नदी-नालों को गंदा करने वालों और प्रदूषण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। स्टोन क्रशर के संचालन की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि भरमौर में स्टोन क्रशर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। क्रशर में जो खामियां पाई गई हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए संचालक को निर्देश जारी कर दिए हैं। जब तक यह खामियां दुरुस्त नहीं हो जातीं, तब तक क्रशर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें