फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरेला नाले पर बना स्टील ब्रिज, लोगों को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत जुनास समेत आसपास के क्षेत्र की 20 हजार की आबादी को तरेला नाले से गुजरने पर अब परेशानियां नहीं उठानी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग तीसा ने करीब दो करोड़ 80 लाख रुपये स्टील ब्रिज का निर्माण करवाया है। इससे लोगों को आने वाले दिनों में आवाजाही में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बतातें चलें कि तरेला नाले पर पुल नहीं होने से लोगों को बरसात के दिनों में आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं, कई बार तो भूस्खलन से सड़क के बंद होने से ग्रामीणों की दिक्कतें और बढ़ जाती थी। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने तरेला नाले पर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसकी स्वीकृति मिलने पर प्रमुखता के आधार पर ब्रिज निर्माण का कार्य आरंभ किया गया।
वीरवार को क्षेत्र की आठ पंचायतों के लोगों की सहूलियत के लिए बने ब्रिज को विस उपाध्यक्ष ने जनता को समर्पित किया। इसके अलावा आने वाले समय में लोनिवि जुनास बस योग्य संपर्क सड़क की अपग्रेडेशन और टारिंग पर करीब 4 करोड़ 86 लाख रुपए भी खर्च करेगा। सड़क को आगे मलवास-सुईला तक ले जाने की कार्य योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें