फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दर्जा आईएसबीटी का, सात साल बाद भी नहीं लगी एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा बस अड्डे में सुविधा के लिए भटक रहे मुसाफिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कहने को तो सरकार ने जिला चंबा को आईएसबीटी की सौगात दी है लेकिन आज दिन तक आईएसबीटी में एटीएम की स्थापना नहीं हो पाई है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि सपड़ी से बस स्टैंड का स्थानांतरण हुए सात साल का समय बीत चुका है लेकिन आज दिन तक एटीएम बस स्टैंड में स्थापित नहीं हो पाई है। जबकि, इससे पहले पुराना बस स्टैंड चंबा में दो एटीएम अलग-अलग बैंक की स्थापित थीं। एक तरफ सरकार बेहतर सुविधाएं देने के दावे करती है तो वहीं, दूसरी तरफ न्यू बस स्टैंड चंबा में यात्री एटीएम के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में चंबा को न्यू बस स्टैंड की सौगात मिली। उम्मीद की जा रही थी कि जल्द एटीएम भी स्थापित होगा लेकिन अब सात साल का समय हो गया लेकिन एटीएम अभी तक न्यू बस स्टैंड में स्थापित नहीं हो पाई है। ऐसे में यात्रियों को नकदी निकालने के लिए एक किलोमीटर दूर सुल्तानपुर का रुख करना पड़ रहा है। यात्रियों राजेश कुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार और सोनू राम का कहना है कि प्रदेश के जितने भी बस स्टैंड हैं, वहां एटीएम की सुविधा यात्रियों को मिल रही है लेकिन चंबा का बस स्टैंड ऐसा है जहां सात साल बाद भी एटीएम स्थापित नहीं हो पाई है। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि इसके बारे में प्रस्ताव भेजा गया है। आदर्श आचार संहिता के बाद ही अब इसकी व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें