फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thu, 25 Dec 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सरोल में कार्यक्रम की मुख्यति​थि प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर का स्वागत  क
विज्ञापन
चंबा। भाजपा जिला चंबा महिला मोर्चा की अध्यक्षा कांता ठाकुर की अध्यक्षता में परिचय बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय सरोल में किया गया। इस परिचय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देकर उनमें जोश भरा।
विज्ञापन

इस बीच उन्होंने महिला मोर्चा के परिचय के साथ दिए गए संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट ली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा और मार्गदर्शन किया। उन्होंने बहनों से एक बूथ दस सखी के बारे में जानकारी ली और इस कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा करने की अपील। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल का संगठनात्मक मार्गदर्शन भी बहनों को प्राप्त हुआ। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा चंदेल महाजन, 2022 की प्रत्याशी नीलम नैय्यर जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला परिषद सदस्य सीमा नरयाल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ जिला महामंत्री मनीषा ठाकुर, इंदुबाला और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें