फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी कॉलेज में पांच लाख से बनेगी स्टेज, चार लाख से मिलेगा साउंड सिस्टम

Thu, 01 Jan 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में जल्द ही सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने महाविद्यालय में पांच लाख रुपये की लागत से स्टेज और चार लाख रुपये की लागत से साउंड सिस्टम स्थापित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सलूणी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। विधायक ने महाविद्यालय परिसर के पास गिरे डंगें को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसका निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में चहारदीवारी और मल्टीपर्पज भवन बनाने का भी आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि इस कार्य पर आने वाला पूरा खर्च वे अपनी विधायक निधि से वहन करेंगे। उन्होंने कॉलेज में शैक्षणिक सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए जल्द ही विज्ञान विषय की कक्षाएं शुरू करवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सात दिवसीय एनएसएस शिविर में 25 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कृष्णा देवी को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सात दिन तक स्वयंसेवियों के लिए निशुल्क भोजन तैयार कर सेवा दी। प्रधानाचार्य ने उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य महिंद्र सलारिया, अध्यापक दिनेश कुमार, पिंकी देवी और शुभम डोगरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें