चंबा। शहर से 10 किलोमीटर दूर राजपुरा पंचायत के बाई गांव के एसएसबी जवान मनेश कुमार रणहोत्रा का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। उनकी पार्थिव देह वीरवार को उनके पैतृक गांव बाई पहुंची। जिसे देखकर गांव और पंचायत के लोगों की आंखें नम हो गईं। मनेश कुमार की चिता को उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका पैतृक श्मशानघाट राजपुरा में अंतिम संस्कार किया गया।
इन्होंने सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत होते हुए उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और बिहार इत्यादि में अपनी सेवाएं प्रदान की थीं। बताया जा रहा है कि उनकी बिहार में कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हुई। इसके बाद एक सप्ताह तक अस्पताल में उपचाराधीन रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।