फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में मनाया श्री सत्य साईं बाबा का जन्मोत्सव

Sun, 24 Nov 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। श्री सत्य साईं सेवा समिति डलहौजी की ओर से श्री सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के संयोजक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस कड़ी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के तहत सदर बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन संध्या, अखंड साईं भजन, साईं भक्तों की ओर से अपने आवासों में अखंड ज्योति प्रज्वलन, शोभायात्रा और महिला दिवस सहित प्रभात फेरी का भी आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले नन्हें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डलहौजी विधानसभा के विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, वंदना चड्ढा, तिलक कपूर, अनिल शर्मा, तिलक टंडन और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें