चंबा के बनीखेत भूरूनाग मंदिर में पुजा अर्चना करते खेल व युवा सेवाएं मंत्री यादवेंद्र गोमा।संवाद
बनीखेत (चंबा)। आयुष, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा शनिवार को बनीखेत पहुंचे। उनका पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मंत्री ने बनीखेत के पद्दर मैदान का भी दौरा किया। उन्होंने भुरू नाग देवता मंदिर में माथा टेका और मैदान का भ्रमण किया। उन्होंने खेल मैदान के रखरखाव और मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये और स्वीकृत किए। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए जल्द ही 8 करोड़ रुपये राशि जारी करने की बात कही। इसके लिए आशा कुमारी और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का आभार जताया। संवाद