फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी की खटारा बसों में ओवरलोडिंग से खतरे में जान

Sat, 03 Aug 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम का चंबा डिपो पहले ही बसों की कमी से जूझ रहा है। कई बसें खटारा हो चुकी हैं। हैरानी की बात तो यह है कि खटारा हो चुकी बसों में ओवरलोडिंग कर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा बस अड्डे से रवाना होने वाली अधिकतर सरकारी बसों में ओवरलोडिंग की जा रही है। बीते दिनों भी ओवरलोड एचआरटीसी बस का एक्सल टूट गया था। इससे बस में सवार यात्री भी घबरा गए थे। वे निगम की लचर व्यवस्था को कोसते नजर आए।
दरअसल, चंबा डिपो में बसों की पहले से कमी है। जो बसें चल रही हैं, वे भी खटारा हो चुकी हैं। इनमें ओवरलोडिंग की जा रही है। 30 से 40 किलोमीटर तक जाने वाली बसें सवारियों से खचाखच भर रही हैं। सवारियों को सीट नहीं मिल रही है। खड़े-खड़े सफर करना पड़ रहा है। निगम प्रबंधन की ओर से ओवरलोडिंग को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सवारियों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह सब निगम प्रबंधन की नाक के नीचे हो रहा है। कई बार तो ये बसें बीच राह में ही खराब हो जा रही हैं। इस कारण यात्री पैदल सफर कर घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। ओवरलोडिंग न हो, इसको लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें