जीएमसी चंबा की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ प्रस्तुति देतीं एमबीबीएस की महिला प्रशिक्षु। संवाद
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) चंबा की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता और पहला वार्षिक समारोह सोमवार को पुलिस ग्राउंड बारगाह में शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता और समारोह 26 अप्रैल तक चलेगा। मेडिकल कॉलेज चंबा की खेलकूद प्रतियोगिता और पहले वार्षिक समारोह का शुभांरभ उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन और मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने किया गया।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज चंबा की प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान प्रशिक्षु छात्राओं ने हरियाणवी ग्रुप डांस किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता और पहला वार्षिक समारोह का आयोजन मेडिकल कॉलेज की केंद्रीय छात्र परिषद के द्वारा किया जा रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज चंबा के पांच सौ के करीब छात्र-छात्राएं भाग ले रहें है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी।