चंबा। खंड स्तरीय तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरी में मंगलवार को आगाज हुआ। इसमें 46 स्कूलों के 585 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आयल बनाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनवाल के बीच खेला गया जिसमें आयल टीम विजयी रही।
दूसरा मैच घेवा बनाम खंडयारू के बीच खेला गया। इसमें खंडयारू टीम ने विजेता रही। इसके अलावा विभिन्न मैच खेले गए। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बालीवाल, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, एथलेक्टिस आदि विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। इनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखएंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत खन्ना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य वीर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल, टॉपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी मान सिंह ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।