फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर ने जीती महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 19 Apr 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम को एक विकेट से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन

हैरी ने खेली 61 रन की मैच जिताऊ पारी, विनय कश्यप ने चटकाए 4 विकेट

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम बनी है।
खिताबी मुकाबले में टीम ने सुल्तानपुर को एक विकेट से हराया और खिताब पर कब्जा किया। यह जानकारी प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि फाइनल में सुल्तानपुर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुल्तानपुर की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 156 रन बनाए। उमेश ने 68 और हितेश ने 33 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर से विनय कश्यप ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की टीम ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें हैरी जरयाल ने 61 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। सुल्तानपुर से आयुष ने दो विकेट चटकाए। उदयपुर की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला भर से करीब 60 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद युवाओं को खेल की ओर जागरूक करना रहा। भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें