फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ड्यूटी देकर लौट रहे एसपीओ की खाई में गिरने से मौत

Fri, 09 Jun 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मिंधल माता मंदिर में चल रही छड़ी यात्रा में ड्यूटी करके घर लौट रहे एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रत्न लाल (55) पुत्र बजीर चंद निवासी गांव थमोह के रूप में हुई है। रत्न लाल वीरवार रात को 11:30 बजे मिंधल माता छड़ी यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी पर रहे थे।
विज्ञापन

ड्यूटी समाप्त होने पर वह अपने घर लौट रहे थे कि थमोह के पास अचानक पांव फिसलने से खाई में जा गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले अन्य लोगों ने उन्हें देखा और उसे खाई से निकालकर उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को किलाड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किलाड़ थाना प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि मिंधल माता यात्रा के दौरान ड्यूटी कर घर जा रहे एसपीओ की खाई में गिरने से मौत हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें