फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क किनारे खड़ी खराब बसों से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने से पहले ही बीच राह हांफ रही हैं। हैरानी की बात है कि कई जगह पर तो प्रबंधन भी इन खराब बसों की सुध तक नहीं ले रहा है। सिहुंता में एचआरटीसी की दो बसें खराब खड़ी हैं। चंबा-शिमला रूट की सरकारी बस कामला के देहर खड्ड के पास पिछले तीन दिन से खड़ी है। सड़क के साथ यहां पर खड़ी बस के कारण यहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग पर खोणा के पास छह दिन से एचआरटीसी की बस खराब खड़ी है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हैरानी की बात है कि निगम की खटारा बसों की मरम्मत करवाने के लिए परिवहन प्रबंधन की ओर से कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों सुरेश कुमार, मीना कुमारी, बिंता देवी, कौशल कुमार, रजनीश कुमार और संजय कुमार का कहना है कि निगम सभी रूटों पर खटारा बसें भेजता है जो लोगों की परेशानियों का कारण बन रही हैं। बसों के बीच राह हांफ जाने से सवारियों को निजी वाहनों या टैक्सी के जरिये अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से सड़कों के किनारे खड़ी खटारा बसों की मरम्मत करवाकर इन बसों को यहां से हटाने की मांग की है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस मामले की जानकारी एकत्रित कर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें