फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में काम करते पैर फिसलने से खाई में गिरकर एसपीओ की मौत

Wed, 02 Oct 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत सुराल के ताई गांव में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय प्रेमराज पुत्र वीर चंद गांव ताई डाकघर सुराल तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। व्यक्ति खेतों में काम कर रहा था तो उस दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया। व्यक्ति को खाई में गिरता देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने चीखना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर व्यक्ति को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध होकर पड़ा था। उन्होंने 108 को फोन किया। इसके बाद निजी वाहन से घायल को सिविल अस्पताल किलाड़ लाया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिलने पर एंबुलेंस में घायल को शिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत कराड्दे दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद पर तैनात था। छुट्टी के दिन घर में अपने खेतों में काम कर रहा था। उधर पुलिस थाना पांगी की टीम को घटना की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। अब वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस थाना पांगी में तैनात एएसआई विजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें