फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विस अध्यक्ष ने नवाजे राइजिंग स्टार स्कूल उदयपुर के मेधावी

Wed, 02 Oct 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राईजिंग स्टार स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
चंबा। राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा समाज के सुधारीकरण और विकास का सशक्त माध्यम है। कहा कि चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसकी विजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए सरकार ने चार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। सरकार इस सुरंग का निर्माण बीओटी आधार पर करवाने का प्रयास कर रही है। कई वित्तीय संस्थाओं के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की घोषणा और स्कूल की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस से पूर्व विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजीव सूरी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। संजीव सूरी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें